बाघो के लिए प्रसिध्द चंद्रपुर जिले में मानव वन्य जीव संघर्ष बढ रहा है। जिस में इस वर्ष बाघो के हमले में नागरिकों की मौत की संख्या 40 तक जा पहुंची है। विशेष रूप से जंगलो से सटे गांव में बाघ के दर्शन होकर घात लगाकर बैठे बाघ के हमले में नागरिकों की मौत हो रही है। वन विभाग व्दारा नागरिकों से आवाहन करने और घटना के बाद बाघ को पकडने का सिलसीला चल रहा है। ऐसे में चंद्रपुर जिले के चिमूर तहसील के शंकरपुर गांव के पास कवडशी परिसर में सोमवार 8 दिसंबर 2025 को रात के समय बाघ ने किसान को अपना शिकार बनाने का मामला सामने आया है। मंगलवार 9 दिसंबर 2025 की सुबहबाघ के हमले में किसान की मौत का मामला सामनेआया है।
मृतक किसान का नाम शेषराव नत्थु झाडे 52 वर्ष रा. कवडसी तहसील चिमूर है। सोमवार शाम को शंकरपुर में शेषराव झाडे बाजार करने के लिए गया था। रात में घर वापस ना आने पर परिवार और ग्रामीणों ने शेषराव की जांच मुहिम शुरू की थी। लेकीन रात का अंधेरा होने से शेषराव का पता नही लग पाया। मंगलवार शाम को शंकरपुर कवडसी मार्ग पर महावितरण कार्यालय के पास संदेहस्पद स्थिती में शव दिखाई दिया। जिस की जांच करने पर बाघ के हमले में शेषराव झाडे की मृत्यु होने का पाया गया है। मामले की जानकारी वन विभाग को देने पर वन विभाग दल ने घटना स्थल को भेट देकर पंचनामा कर शव जांच के लिए चिमूर उपजिला अस्पताल भेजा है। इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गस्त बढाकर बाघ का बंदोबस्त करने की मांग ग्रामीणों व्दारा की गयी है। वही वन विभाग व्दारा इस क्षेत्र में नागरिकों ने शाम और रात में अकेले ना घुमने का आवाहन किया है।









