लडखडाती शहर की यातायात व्यवस्था

0
431

चंद्रपुर शहर में यातायात व्यवस्था लडखडाते हुए यातायात नियंत्रण विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उभार रही है। जिस में चंद्रपुर शहर मनपा व्दारा मौलाना आजाद बाग की संरक्षण दिवार पर विशेष योजना से सौंदर्यीकरण तो किया है। लेकीन इसी दिवार से सटकर वाहनों की लंबी कतार सौंदर्यीकरण पर परदा डाल रही है। दर्जनों बार यातायात जाम होने के साथ लंबी कतार तक लग रही है। लेकीन इस पर यातायात नियंत्रण विभाग व्दारा कोई उपाय योजना नही हो रही है। वही दुपहीया वाहनों से लेकर कार की कतार का दर्शन प्रती दिन जटपुरा गेट से कस्तुरबा चौक और गांधी चौक से जटपुरा गेट तक होता है। ऐसे में जहा चालान काटने और नियमों की पालनता का ढोल पिटा जा रहा है। वही चंद्रपुर जिला पुलिस मुख्यालय समक्ष सावरकर चौक से बंगाली कैंप मार्ग में ट्रैवल्स के खडे रहने से लेकर यात्रीयों के लिए नियमों की धुतकारणा का काम हो रहा है। आम नागरिक का वाहन सिग्नल तोडने पर चालान का हकदार होता है, वही ट्रैवल्स बस तो सिंग्नल तोडने में कामयाब हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here