चंद्रपुर जिले के वरोरा वणी महामार्ग पर शेनबड के पास मंगलवार १० दिसंबर २०२४ को सुबह १० बजे के दरम्यान कार और दुपहिया की दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में कार ने दुपहिया को टक्कर मारी जिसमे दुपहिया चालक प्रवीण रामकृष्ण वाभितकर ४५ रा. कर्मवीर वार्ड वरोरा की घटनास्थल पर ही मौत हुई है.प्रवीण अपनी दुपहिया क्र. एम. एच ३४ ए जी २८३९ से शेनबड अपने मामा की तेरवी के लिए जा रहे थे. गांव के मोड़ पर पलटने दरम्यान पीछे से तेज गति से आ रही एम जी कंपनी कार क्र. एम एच २९ बीपी ७७२२ से दुपहिया को जोरदार टक्कर मारी जिसमे प्रवीण की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. प्रवीण की पत्नी और ३ लड़की है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आर्थिक मुवाबजा मिलने तक शव न उठाने की भूमिका लेने की जानकारी मिलते ही पोउपनि अनिल मेश्राम ने घटनास्थल पहुंचकर मामला शांत कराया. इस मामले में मुवाब्ज़े की कुछ रकम कार मालक ने परिवार को देने की जानकारी है.शव को जाँच के लिए वरोरा उपजिला अस्पताल भेजा गया है. मामले की जाँच पुलिस निरीक्षक अजिंक्य तांबडे के मार्गदर्शन में पोउपनि अनिल मेश्राम कर रहे है.









