अल्लू अर्जुन को 14 दिन जेल

0
768

साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज के साथ विवाद में फंस गए हैं. उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई. अल्लू अर्जुन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत पर सुनवाई हुई. अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया.
अब सवाल यह है कि इस भगदड़ में अल्लू अर्जुन का क्या रोल? इसका कारण यह बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की हैदराबाद के संध्या थिएटर में स्क्रीनिंग में बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के पहुंच गए. हालांकि थिएटर की ओर से इसकी पूर्व में ही सूचना पुलिस को भेजी गई थी. इस बारे में थिएटर की ओर से लिखा गया पत्र सामने आया है. पुलिस में दर्ज शिकायत को रद्द कराने के इरादे से अल्लू अर्जुन हाईकोर्ट पहुंचे थे. उन्होंने 11 दिसंबर को चिक्कडपल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को खारिज करने की याचिका दायर की थी लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली. अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस घटना के लिए अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज किया था. सवाल यह उठ रहा है कि पुष्पा 2 के लिए पुलिस से जब पत्र के जरिए अनुमति ली गई थी तो फिर, यह मामला क्यों बना? अल्लू अर्जुन को आज नामपल्ली कोर्ट में ले जाया गया. इसके मद्देनजर नामपल्ली कोर्ट में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here