भारत के संविधान में सभी को सर्वधर्म, समभाव,धर्मनिरपेक्षता का सबक दिया है। लेकीन कुछ समाज विघातक प्रवृत्ती से मुल संकल्पना को तोड कर देश में अराजकता फैलाने का सतत प्रयास होता है। ऐसे प्रवृत्ती पर नियंत्रण लगाकर परंपरा उत्सव उत्साह से मनाने व इसी समय शांतता, सामाजीक बंधूता कानुन व सुव्यवस्था अबाधीत रखना महत्वपुर्ण होने से श्रीगणेशोत्सव व विसर्जन रैली के पार्श्वभूमी पर चंद्रपुर जिले की शांतता व सामाजीक बंधुता कायम रखने और कानुन व सुव्यवस्था का प्रश्न ना निर्माण होने के लिए जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन और अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में जिले में पुलिस स्टेशन प्रभारी अधिकारी ने अपने अपने पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शांतता भंग करने वाले कुल 540 व्यक्तीयों के विरोध में कलम 163(2) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहीता 2023 तहत संबंधीत पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आने की मनाई करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर संबंधीत एसडीपीओं कार्यालय में भेज कर कुल 540 व्यक्तीयों के विरोध में उनके पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने में मनाई (हदपार) का आदेश पारित किया गया है।









