7 अक्टूबर 2025 को नागभीड पुलिस स्टेशन में भारती फुलचंद फाले 34 रा. कानपा ने शिकायत दर्ज करायी है। जिस में आरोपी राजेंद्र विनोद मेश्राम 39 रा. जामगांव बु तहसील वरोरा ने स्वयंभू सनराइज ग्रामीण विकास बहुद्देशीय संस्था चंद्रपुर इस संस्था व्दारा विभीन्न गांव में माय इंडिया निधि बैंक की शाखा स्थापीत कर शाखा में शिकायत कर्ता को एरिया मैनेजर पद रूप में नोकरी दिलाने के साथ अन्य महिलाओं को भी नोकरी दिलाने का विश्वास दिलाकर झुठा आर्डर तैयार कर महिला से 5 लाख 30 हजार की जालसाझी की है। शिकायत के आधार पर नागभीड पुलिस स्टेशन मे अपराध क्रमांक 350/2025 में कलम 420, 467, 468, 471 भांदवी तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सपोनी दिलीप पोटभरे ने पुलिस निरीक्षक रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में करते हुए आरोपी राजेंद्र मेश्राम को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी दैनिक कडमनगरी जिला चंद्रपुर प्रतिनिधी रूप में काम करने का बताकर इसके पहले भी चंद्रपुर जिले में अनेक स्थलों पर ऐसे प्रकार के अपराध दर्ज होने का सामने आया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, एसडीपीओं राकेश जाधव, पुलिस निरीक्षक रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में सपोनी दिलीप पोटभरे, पोहवा दिपक कोडापे पोअ दिलीप चौधरी ने की है।









