विधिसंघर्ष की गिरफ्तारी से सुलझे दर्जनों चोरी के मामले

0
298

चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में 22 सितंबर 2025 को नीता आकाश आत्राम 34 रा. नांदगांव पोडे ने शिकायत की थी। जिस में नीता आकाश आत्राम यह बिनबा वार्ड चंद्रपुर में अपने मां के घर पर आयी थी, रात में घर का दरवाजा लुडकाकर सोने पर अज्ञात चोर ने घर की बैग में रखे सोने का मंगल सुत्र, सोने के मनी, नगद 8 ऐसा कुल 26 हजार 400 का मुद्देमाल चोरी किया है। शिकायत के आधार पर शहर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 698/2025 में कलम 305 भारतीय न्याय संहीता तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी है। इस मामले में शहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अज्ञात आरोपी का पता लगाने पर यह अपराध विधि संघर्ष बालक ने करने की गुप्त जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर विधि संघर्ष बालक को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर चोरी किया गए सोने के आभूषण किमत 18 हजार 400 का मुद्देमाल जप्त किया गया है। विधि संघर्ष बालक से अन्य अपराध संदर्भ में पुछताछ करने पर शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध क्रमांक 699/2025 में कलम 303 तहत मामले में चोरी की गयी एक्टीवा मोपेड क्रमांक एमएच 34 बीएस 2452 किमत 35 हजार, अपराध क्रमांक 738/2025 में कलम 305, 331(3) भारतीय न्याय संहिता में दर्ज मामले में आभूषण जप्त किए गए है। जांच दरम्यान इस विधि संघर्ष बालक ने चोरी किए गए अन्य 17 अलग अलग कंपनी के एडरॉइड मोबाइल किमत 1 लाख 70 हजार व एपल कंपनी का लैपटॉप किमत 1 लाख ऐसा कुल संपुर्ण मामलो का 3 लाख 23 हजार 400 का मुद्देमाल जप्त किया गया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, एसडीपीओं प्रमोद चौगुले, शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक निशिकांत रामटेके के मार्गदर्शन में डीबी दल के सपोनी राजेंद्र सोनवने, पोउपनी दत्तात्रय कोलटे, विलास निकोडे, संजय धोटे, सचिन बोरकर, निकेश ढेंगे, जावेद सिध्दीकी, भावना रामटेके, कपुरचंद खरवार, रूपेश पराते, निलेश ढोक, योगेश पिदुरकर, विक्रम मेश्राम, प्रफुल भैसारे, मपोअ दिपीका झिंगरे, सारीका गौरकार ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here