चंद्रपुर जिले के विविध पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सार्वजनीक स्थलों पर अग्नि शस्त्र का उपयोग कर, घातक व धारदार हथीयार का प्रयोग कर हत्या का प्रयास, गंभीर जख्मी गैर कानुनी मंडली, वसुली, शासकीय कार्य में बाधा लाना, मालमत्ता का नुकसान कर आम जनता में दहशत निर्माण करने वाले अनेक अपराध दर्ज बल्लारपुर के कुख्यात गुंडो की टोली के टोली प्रमुख चंद्रेश उर्फ छोटू देशराज सुर्यवंशी, येदुराज उर्फ बच्ची रामनरेश आरक व अन्य साथीदारों ने संयुक्त रूप से किए अपराध के सदस्य के विरोध में चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध में महाराष्ट्र संघटीत अपराध नियंत्रण कानुन 1999 मोक्का की कलम लगायी गयी है। हाल ही में शहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिस को गुप्त जानकारी मिलने पर 20 अक्टूबर 2025 को इस सदस्य की टोली को गंज वार्ड चंद्रपुर में 2 माउजर गन, 2 देशी कट्टे, 35 जिंदा काडतुस, 4 लोहे के खंजर जैसे हथीयार के साथ डाका डालने के लिए जाने का पता चलने से उनके विरोध में चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 758/2025 में कलम 3, 4/25 भारतीय हथीयार कानुन और कलम 310(4) भारतीय न्याय संहीता तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच में यह टोली डाका डाल कर पैसा प्राप्त कर खुन जैसे गंभीर अपराध करने की तैयारी में होने का पाया गया है।
पुलिस की सतर्कता से खुन जैसे अपराध में प्रतीबंध लगाने में सफलता मिली है। इस अपराध की कुख्यात टोली यह चंद्रेश उर्फ छोटु सुर्यवंशी व येदुराज उर्फ बच्ची आरक के नेतृत्व में स्वयं की टोली का वर्चस्व निर्माण करने के लिए गत कुछ वर्ष से चंदपुर जिले के विविध पुलिस स्टेशन अंतर्गत सतत गैरकानुनी रूप से जमाव तैयार कर दहशत निर्माण करना, जान से मारने के उद्देश से खुन करने का प्रयास करना, अपनी खुशी से गंभीर जख्मी करना, धमकी देना, अश्लिल गालीगलोच करना, दंगा करना, जान से मारने की धमकी देना, लोक सेवक को कर्तव्य पुरा ना करने के लिए धमकाकर परावृत्त कर फौजदारी पात्र बल प्रयोग करना, शांतता भंग करने के उद्देश से जान बुझ कर अपमान करना, मालमत्ता का नुकसान करना, सार्वजनीक रास्तो के मार्ग में बाधा लाना, जानलेवा शस्त्र पास में रखना, मनायी आदेश का उल्लंघन करना इत्यादी शिर्षक के गंभीर अपराध किए है। टोली का वर्चस्व व दहशत रखने के लिए मिलने वाले पैसे पर ऐशो आराम चैन की जिंदगी जीना है। यह अपराध इस टोली ने खुद के आर्थीक लाभ के लिए करने, वर्चस्व दहशत निर्माण करने के लिए करने से संघटीत पध्दती से अपराध करना व कृत्य सतत करने से इस टोली पर कानुन का नियंत्रण व परिणामकारक प्रतिबंध करने के लिए उनके विरोध में दाखिल किए गए अपराधो में महाराष्ट्र संघटीत अपराध नियंत्रण कानुन 1999की कलम समाविष्ट करने संदर्भ में आवश्यक प्रस्ताव भेज कर इस टोली के चंद्रेश उर्फ छोटु सुर्यवंशी 23, येदुराज उर्फ बच्ची आरक 27, मुकेश वर्मा 20, अमित सोनकर 26, गौरीश कुसमा 19, अन वर शेख 23 व अन्य साथीदार अपराधीयों के विरोध में महाराष्ट्र संघटीत अपराध नियंत्रण कानुन 1999 मोक्का की कलम लगायी गयी है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, एसडीपीओं प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में शहर पुलिस स्टेशन थानेदार पुलिस निरीक्षक निशीकांत रामटेके व अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे, पोउपनी संतोष निंभोरकर, सफौ अरूण खारकर और पोअ गजानन नन्नावरे व मोकका दल ने की है।









