चंद्रपुर जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन ने जिले में गोवंश तस्करी पर कारवाई के आदेश जारी किए है। इस अनुषंग से गोंडपिपरी पुलिस दल 21 फरवरी को पेट्रोलिंग करने दरम्यान गडचिरोली से तेलंगाना राज्य में 5 पिकअप वाहन से गोवंश तस्करी होने की गुप्त जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर पुलिस दल ने मौजा वढोली में नाकाबंदी कर सुबह 6.30 दरम्यान संशयीत पिकअप वाहन को रोकने का इशारा देने पर वाहन चालक ने वाहन को रोका है। पुलिस दल ने वाहन चालक का नाम पुछने पर मोहसीनआयुब खान उम्र 40 वर्ष रा. वाकडी, जि. असिफाबाद, मोहम्मद मंजूर आली उम्र 42 वर्षे रा. माजीदवाडा, ता. वाकडी, जि. आसिफाबाद ( तेलंगणा) बताया है। वही पिछे से 4 पिकअप वाहन चालक ने पुलिस को देख कर वाहन वापस घुमाकर भागने का प्रयास करने पर पुलिस ने पिछा कर वढोली पुल के पास वाहनों को रोका है। वाहन चालक वाहन छोड कर भागे है। पुलिस ने 5 पिकअप वाहन में 46 गोवंश जानवर गाय व बैल किमत 9 लाख 20 हजार साथ ही 5 पिकअप वाहन किमत 41 लाख ऐसा कुल 50 लाख 20 हजार का मुद्देमाल जप्त किया है। पुलिस ने आरोपीयों के विरोध में महाराष्ट्रा प्राणि रक्षा अधिनियम अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
यह कारवाई चंद्रपुर जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन,अप्पर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी मुल सत्यजित आमले के मार्गदर्शन में थानेेदार रमेश हत्तीगोटे, पोहवा विलास कोवे, वंदिराम पाल, अनुप कवठेकर, पोअ अतुल तोडासे, तिरुपती गोडसेलवार, प्रवीण कडूकर, प्रशांत नैताम, सुनील गव्हारे चालक पुनेश्वर कुळमेथे, मनिषा ठाकरे, सैनिक रियाज शेख, प्रशांत गुडपल्ले ने की है।









