मनोरंजन क्लब की आड़ में चले रहे जुए अड्डे पर छापा

0
461

चंद्रपुर जिले में मनोरजन क्लब की आड़ में जुआ अड्डा चल रहा था. ९ अगस्त २०२५ को जिला अपराध शाखा पुलिस दल और उप पुलिस स्टेशन लाठी को गुप्त जानकारी मिली थी. जिसमे पोडसा के सार्वजनिक स्थल मनोरंजन क्लब राजीव समाधान मल्टीपर्पज सोसाइटी हीरापुर तहसील कोरपना में पोडसा रजि. एफ-००१४८११ में जुआ चल रहा है. जानकारी के आधार पर पुलिस अधिकारी और अमलदार ने छापा मारने पर चालक महेश्वर गोपालनायक अजमेरा ४२ रा. तेलंगाना ने संयोजक से साठगांठ कर मनोरजन के नाम पर जुआ खिलाने और लाइसेंस नियम और सूचना को जान बूझकर तोडा है. पुलिस ने कार्यवाही कर डीवीआर, ताश के पत्ते, कॉइन, रजिस्टर ऐसा कुल ३४५० का मुदेमाल जप्त किया है. साथ ही क्लब चालक, संयोजक, जुआ खेलने वाले सदस्य और अन्य आरोपियो के विरोध में उप पुलिस स्टेशन लाठी में विविध कलम अंतर्गत मामला दर्ज किया है.
नागरिको ने ऐसे प्रकार के किसी भी क्लब में जुआ चलने पर पास के पुलिस स्टेशन या पुलिस नियंत्रण कक्ष चंद्रपुर के डायल ११२ पर फ़ोन कर जानकारी देने का आवाहन जिला पुलिस ने किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here