चंद्रपुर जिले के मुल तहसील के मौजा थेरगांव के मुन्ना पोरते 35 और अनिल मडावी 37 रा. थेरगांव 11 दिसंबर 2025 को दोपहर 3 के दरम्यान मुल कुछ काम के लिए आए थे। दुपहीया क्रमांक एमएच 34 बीपी 9035 से मुल से वापस जाने दरम्यान मुल चिंचाळा मार्ग के महाबीज केंद्र के पास चारपहीया वाहन क्रमांक एमएच 34 बी झेड 3323 से दुपहीया की जोरदार टक्कर हुई है। इस दुर्घटना में मुन्ना पोरते और अनिल मडावी की घटना स्थल पर ही मौत हुई है। वही चारपहीया वाहन चालक घटना स्थल से फरार हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही मुल पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक विजय राठोड के मार्गदर्शन में सपोनी सुबोध वंजारी ने घटना स्थल पहुंचकर पंचनामा कर शव जांच के लिए मुल उपजिला अस्पताल भेजा है। मुल पुलिस ने तांत्रीक पध्दती से चारपहीया वाहन का पता लगाकर वाहन जप्त किया है। वाहन चालक के विरोध में मुल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच मुल पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक विजय राठोड के मार्गदर्शन में सपोनी सुबोध वंजारी, सहायक पोअ केरझळकर कर रहे है।









