चंद्रपुर जिले के वरोरा शहर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस में प्रेमीका ने प्रेमी का फोन और मैसेज का जवाब ना देने पर घुस्से में प्रेमी ने प्रेमीका के घर पहुंचकर प्रेमीका की दादी पर चाकु से वार किया है। इस मामले में 10 दिसंबर 2025 शाम को निलेश पुरूषोत्तम ढोक 25 रा. पावना भद्रावती ने प्रेमीका के घर पहुंचकर प्रेमीका को ढुंडा। लेकीन प्रेमीका ना मिलने पर प्रेमीका की दादी पर चाकु से हमला किया। इस हमले में वृध्द महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई है। वरोरा पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज होने पर वरोरा पुलिस ने आरोपी निलेश पुरूषोत्तम ढोक को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच वरोरा पुलिस कर रही है।









