वेकोलि की खदान में दुर्घटना , ४ कर्मचारी बालबाल बचे

0
1895

चंद्रपुर वेकोलि एरिया की मेगा प्रोजेक्ट रूप में विख्यात भटाडी खदान में ११ मार्च २०२६ की रात की पाली में दुर्घटना होने की जानकारी है. जिसमे कोल् फेस से कोयला निकालते समय अचानक पानी का बहाव तेज होने और जमीन खसक गयी है. इस समय कोयला निकालने वाली पी.सी मशीन में काम करने वाले असिस्टेंट मैनेजर आदित्य थेरे, ओवर मैन दताराज धीवरे, पी सी ऑपरेटर मोगली, पंप फोर मैन गिरडे ने समय सूचकता से अपनी जान बचाई है. वही घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियो ने फसे अधिकारियो को तत्काल खदान से बाहर निकाला है. लेकिन इस दुर्घटना में पी सी मशीन कीचड़ रुपी जमीन में समा जाने की जानकारी है. इस दुर्घटना के बाद आला अधिकारियो द्वारा निरिक्षण करने और दुर्घटना में फसी मशीन बाहर निकालने का काम शुरू हो पाएंगा. साथ ही खान सुरक्षा के अधिकारी भी इस दुर्घटना की जाँच करने के संकेत मिल रहे है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here