तेंदुपत्ता तोडने गयी और एक महिला की बाघ के हमले में मौत

0
364
Oplus_16777216

बाघ के हमले में 3 महिला की मौत होने की घटना ताजी रहते समय ही तेंदुपत्ता तोडने गयी और एक महिला की बाघ के हमले में मृत्यु होने की घटना मुल तहसील के भादुर्णा में सामने आयी है। भूमीका दीपक भेंडारे अपने परिवार के साथ भादुर्णा के जंगल में तेंदुपत्ता तोडने गयी थी। तेंदुपत्ता तोडते समय पती के सामने ही अचानक बाघ ने महिला पर हमला किया और महिला कीजगह पर ही मृत्यु हो गयी। सोमवार सुबह 7.30 बजे के दरम्यान मुल तहसील के भादुर्णा बिट के 793 में यह घटना घटी है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। जब तक बाघ का बंदोबस्त नही किया जाता तब तक शव ना उठाने की भूमीका से तनावकी स्थिती निर्माण हुई थी। पुलिस प्रशासन के अधिकरी व वरिष्ठ अधिकारीयों ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिवार व नागरिकों से समझौता करने के बाद शव उठाया गया। बार बार होने वाले बाघ के हमलों से नागरिकों में दहशत होकर वनविभाग के विरोध में संताप व्यक्त हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here