३ महिलाओं का शिकार करने वाली बाघिन जेलबंद

0
275

१० मई को चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तहसील के नियत श्रेत्र डोंगरगांव में बाघिन ने ३ महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। जिसमे सारिका शालिक शेंडे ४९, कांता बुद्धाजी चौधरी ६६, शुभांगी मनोज चौधरी की मौत हुईं थी। देश में पहली बार हुई इस घटना की गंभीरता को ध्यान में लेकर वन विभाग ने बाघिन को पकड़ने के लिए कैमरा ट्रैप और लाईव कैमरे लगाए थे। बाघिन को पकड़ने ६२ वन कर्मचारी कार्यरत होकर सिंदेवाही के वन परिक्षेत्र अधिकारी विशाल सालकर के नेतृत्व मे पुलिस बल के शूटर अजय मराठे ने बाघिन को डॉट मारकर बेहोश करने में सफल हुए हैं। बाघिन को जेल बंद कर बाघिन के बच्चो का पत्ता लगाने का काम शुरू हैं। यह कार्यवाही ब्रह्मपुरी वन विभाग के राकेश सेपट, चोपड़े, डॉ रविकांत खोबरागड़े , अजय मराठे, राकेश आहुजा, विशाल सालकर, गढ़पायले, मसराम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here