प्रतिनिधि:-अमान कुरैशी
आसाम राज्य के छत्तीसगढ मार्ग से गडचिरोली जिले में आए हाथी के झुंड में से 2 हाथी सावली तहसील के मार्ग से सिंदेवाही तहसील में आने से लोगो में खलबली मची है। चंद्रपुर जिला यह जंगल से घीरा होकर ताडोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्प में बाघ, भालु ऐसे कई हिंसक प्राणीयों काखतरा होकर अब जंगली हाथी का भीखतरा निर्मीत हुआ है। 30 मई के सुबह 2 बडे हाथी सिंदेवाही तहसील के कळमगाव, कुकडहेटी गांव में घुसने से खलबली मची है। रविवार 15 जून को सुबह केसमय सिंदेवाही वनपरिक्षेत्र के बडा जाटलापुर के व्यक्ती की हाथी के हमले में मौत हुई है। गत माह से सावली वनपरिक्षेत्र से आने वाले हाथी आसोलामेंढा तालाब परिसर से गुंजेवाही परिसर में आए।
दो दिन से गुंजेवाही परिसर के जंगल में वास्तव्य कर रहे थे। इसके बाद जंगल के मार्ग से सिंदेवाही जंगल परिसर में पहुंचे। रविवार को सुबह बडा जाटलापुर का व्यक्ती मारोती कवडु मसराम यह शौचालय के लिए जंगल परिसर में जाने पर हाथी ने हमला करने से उसकीजगह पर ही मृत्यु हुई। इस घटना से परिसर के नागरिकों में डर का वातावरण फैला है। 2 किलोमिटर की दुरी पर वनपरिक्षेत्र कार्यालय होकर सिंदेवाही शहर परिसर सटा होकर इतने पास के परिसर में हाथी आने से वन विभाग व्दारा हाथी का बंदोबस्त करने की मांग नागरिकों व्दारा की जा रही है।









