जिले में रेड अलर्ट

0
566

बंगाल के उपसागर पर कम दबाव का पट्टा निर्माण हो रहा है। कम दबाव के पट्टे से विदर्भ में (प्रमुख रूप से पूर्व विदर्भ में) 25-26 जुलाई दरम्यान मिडीयम से जोरदार बारीश की संभावना दर्शायी गयी है। साथ ही प्रादेशीक मौसम केंद्र, नागपुर ने दिए सुचना नुसार शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को चंद्रपुर जिले के लिए रेड अलर्ट दिया गया है।
पुर्व और उत्तर विदर्भ में सबसे अधिक बारीश पडने की संभावना है। जिस में भंडारा, गोंदिया, गडचिरोली, चंद्रपूर, नागपूर, वर्धा, अमरावती, और यवतमाल जिले का समावेश है। वर्तमान के अंदाज नुसार 26 तारीख बरसात का प्रमाण सबसे अधिक होने कीसंभावना है। 25-26 जुलाई दरम्यान पुर्व विदर्भ बांध संग्रहण बढकर नदीनालों को बाढ हाने की संभावना नाकारी नही जा सकती है। जिससे गहरे भाग में बाढ की स्थिती निर्माण हो सकती है। नागरिकों ने सतर्क रहने का आवाहन जिला प्रशासन और आपत्ती व्यवस्थापन विभाग व्दारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here