4 अगस्त 2025 को सुबह 3 बजे रामनगर पुलिस स्टेशन को अष्टभूजा वार्ड चंद्रपुर में छोटु उर्फ मृणाल प्रकाश हेडाउ 35 की किसी ने पीटाई कर हत्या करने की जानकारी मिली थी। साथ ही रामनगर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 621/2025 में कलम 103(1), 333, 3(5) बीएनएस नुसार अपराध दर्ज किया गया। जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, एसडीपीओं सुधाकर यादव ने परिस्थिती की गंभीरता को ध्यान में लेकर रामनगर पुलिस और अपराध शाखा के अधिकारी अमलदार को योग्य सुचना देकर आरोपी का पता लगाकर तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। इस के नुसार रामनगर पुलिस और अपराध शाखा अधिकारी व अमलदार ने घटनास्थल को भेट देकर गुप्त सुचना के आधार पर सुमोहीत उर्फ गोलु चंद्रशेखर मेश्राम 26, टील्लु उर्फ अनिल रामाजी निकोडे, सुलतान अली साबीर अली 30, बबलु मुनीर सय्यद 38 सभी रा. अष्टभुजा वार्ड चंद्रपुर होने का पता लगाकर सभी को गिरफ्तार किया है।
इस मामले की जांच सपोनी प्रशांत लभाने रामनगर पुलिस स्टेशन कर रहे है। सभी आरोपीयों को न्यायालय में प्रस्तुत करने पर न्यायालय ने सभी आरोपीयों की 3 दिन की पुलिस रिमांड की है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, एसडीपीओं सुधाकर यादव की सुचना व मार्गदर्शन में अपराध शाखा व रामनगर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक आसीफ राजा शेख, अमोल काचोरे, सपोनी देवाजी नरोटे, हनुमानउगले, निलेश वाघमारे, प्रशांत लाभाने, शिवाजी नागवे, दीपक कांक्रेटवार, पोउपनी विनोद भुर्ले, हिराचंद गवारे, अतुलराठोड, पोअ गजानन नागरे, जितेंद्र आखरे, लालु यादव, शरद कुळे, आनंद खरात, विनोद यादव, बाबा नैताम, मनिषा मोरे, रजनिकांत पुठ्ठावार, इंदल राठोड, संदीप कामडी, पंकज ठोंबरे, प्रफुल पुप्पलवार, रविकुमार ढेंगळे, हिरा गुप्ता, संदेश सोनारकर, प्रशांत झाडे, सुरेश कोरवार, रूपेश घोरपडे व ब्ल्युटी साखरे ने की है।









