चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तहसील के गडबोरी गांव में दिल दहलादेने वाली घटना सामने आयी है। जिस में गुरूवार 18 सितंबर 2025 को रात 10 के दरम्यान शुभम बबन मानकर अपने पिता और बहन के साथ एक कार्यक्रम में भोजन कर के घर के आंगन में पहुंचा था। तभी अचानक झाडीयों में छुपे तेंदुए ने शुभम पर हमला कर तेंदुए ने बच्चे को जबडे में पकडकर घसीटता हुआ जंगल में लेकर गया। शुभम के पिता बबन मानकर ने शुभम को बचाने के लिए चिल्लाने पर गांव के नागरिक दौडकर आए लेकीन तब तक तेंदुआ शुभम को लेकर जा चुका था। इस हमले की जानकारी वन विभाग को मिलते ही वनविभाग दल ने खोज अभियान शुरू किया। शुक्रवार सुबह खोज अभियान में शुभम का शव गडबोली हील क्षेत्र में मिला है। पुलिस और वन विभाग के अधिकारीयों ने घटना स्थल को भेट देकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।









