जिला पुलिस अधीक्षक की कुख्यात गुंडे पर कार्यवाही

0
426

चंद्रपुर जिला पुलिस के रेकॉर्ड के खतरनाक व्यक्ति, कुख्यात गुंडे आकाश ऊर्फ चीना आनंद आनधेवार ३७ बामणी तह बल्लारपुर पर चंद्रपुर जिले में विविध पुलिस स्टेशन में वर्ष २०१० से २०२५ तक कुल २० अपराध दर्ज होकर इसमें साथियों के साथ खून,खंडनि, जबरन चोरी, अवैध शस्त्र रखना, हथियार के साथ गंभीर जख्मी करना, अवैध शराब का संग्रहण, धमकाना, शासन के आदेश का उल्लंघन करना, वर्चस्व बनाने हमला करना ऐसे विविध अपराध दर्ज हैं। परिसर में उसकी दहशत है। चीना ने आम जनता में दहशत निर्माण कर उसके अपराध शुरु रहने से समय समय पर कार्यवाही करने पर भी आरोपी के अपराध शुरू रहकर कानून की पालनता के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन ने दखल लेकर महाराष्ट्र झोपड़ पट्टी गुंडे, हाथ भट्टी वाले, दवा द्रव्य संबंधित अपराध और खतरनाक व्यक्ति की कला कृति बिना अनुमति प्रदर्शन जैसे कार्य पर प्रतिबंध करने के लिए अधिनियम वर्ष १९८१ (सुधारना २००९, २०१५) तहत प्रस्ताव तैयार कर जिला अधिकारी विनय गौडा के पास प्रस्तुत किया था। जिला अधिकारी ने प्रस्ताव की दखल लेकर आकाश ऊर्फ चीना आनंद आनधेवार को १ वर्ष के लिए स्थान बद्ध करने के लिए १९ सितंबर २०२५ को आदेश पारित करने से २१ सितंबर २०२५ को हिरासत में लेकर उसे मध्यवर्ती कारागार चंद्रपुर में भेजा गया है। यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, पुलिस अप्पर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में एसडीपीओ सुधीर नंदनवार राजुरा, दिनकर ठोसरे एसडीपीओ चिमूर, अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे, बल्लारपुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक विपिन इंगड़े, स्पोनी शबीर पठान, पो आ मिलिंद आत्राम, दीपक कांक्रेडवार, योगेश खरसान, स फो अरुण खारकर, पोहवा सुधीर मते, परवरिश शेख ने की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here