ट्रेन की टक्कर में बिट्टु बाघ की मौत

0
534

बल्लारशाह गोंदिया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से बाघो की मौत का रेकार्ड मौजुद है। जिस पर उपाय योजना की मांग होने के बाद भी सुध ना लेने से रविवार 12 अक्टूबर को रात 10.50 के दरम्यान एक और बाघ की मौत का मामला सामने आया है। ब्रम्हपुरी वन विभाग के नर बाघ टी 40 उर्फ बिट्टु को ट्रेन ने टक्कर मारने से बाघ की मौत हुई है।
गोंदिया बल्लारशाह पैसेंजर गाडी सिंदेवाही रेल्वे स्टेशन से लगभग 2 किमी दुर पर जाने दरम्यान सिंदेवाही वन परिक्षेत्र के कारगाट नियत क्षेत्र कक्ष क्रमांक 1338/741 में यह घटना घटी है। घटना की जानकारी मिलते ही सिंदेवाही रेल्वे स्टेशन मास्टर ने तत्काल मामले की जानकारी सिंदेवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी अंजली सायनकार को दि। वन विभाग ने तत्काल घटना स्थल पहुंचकर प्राथमीक जांच में रेल्वे क्रासींग करते हुए ट्रेन की टक्कर में बाघ की मौत होने का आकलन लगाया जा रहा है। इस समय सहा वन संरक्षक गायकवाड, उप वनसंरक्षक कुमार स्वामी, आरएफओ अंजली सायनकार, नितीन गडपायले और वन कर्मचारी उपस्थित थे। मामले की जांच वन विभाग व्दारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here