मुंगोली खदान में लास्ट डेट नियमों की उडती धज्जीया

0
428

कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया और वेकोलि में खदान से कोयला उठाकर लास्ट डेट के नियमों को खुली चुनौती मिल रही है। जिस में वणी वेकोलि एरिया की मुंगोली खदान में लास्ट डेट के बाद भी कोयला देने कार्य किया गया है। इस कार्य का संचालन नोडल अधिकारी व्दारा किया गया है। लास्ट डेट के बाद कोयला देने के बडे रेकार्ड सामने आए है। जिस में जानकी कोक्स ट्रेडर्स प्रा. लि. के डीओं नंबर 1120034738 कांटीटी 1 हजार एमटी का डीओं 16 जुलाई 2025 को जारी होकर 29 अगस्त 2025 इसकी लास्ट डेट थी। लेकीन 29 अगस्त तक कोयला ना उठने पर कोल ट्रांसपोटर पीटीसी ने नोडल अधिकारी वर्मा से सेटींग कर 30 अगस्त 2025 को भी इसी डीओं का कोयला उठाया गया है। नोडल अधिकारी ने अपने पद का दुरूपयोग कर 30 अगस्त 2025 को एक पत्र जारी किया था। जिस में इस डीओं अंतर्गत 8 वाहनों का वेमेंट करने का आदेश जारी कर हस्ताक्षर के नीचे 29 अगस्त 2025 की तारीख डाली थी।
वही खदान के काटा घर रेकार्डो में यह वाहन 29 अगस्त की रात 11 से 12 के बीच में वजन करने के बताए गए। जिस में खदान इन आउट रजिस्टर में डीओं अंतर्गत वाहनों के आने का समय 29 अगस्त का होकर 30 अगस्त को सुबह 11 बजे तक वाहन आउट का रेकार्ड है। उपक्षेत्रीय प्रबंधक से लेकर नोडल अधिकारी की तगडी सेटींग में लास्ट डेट के बाद दुसरे दिन कोयला देने और काटाघर संगणक प्रणाली में छेडछाड कर सबुतों को मिटाने की कोशीश की गयी है। लेकीन इन आउट के रजिस्टर से लेकर सीसीटीवी कैमरों में सारा खेल कैद होने के साथ इस मामले की वरिष्ठ स्तर पर जांच शुरू होकर जल्द ही इस भ्रष्टाचार के खेल में बडी कारवाई के संकेत मिल रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here