चंद्रपूर में पुलिस सिपाही का प्रशिक्षण पुर्ण कर आनेवाले ४१ पुलिस सिपाहियो को विष बाधा हुई है । रविवार १० मार्च को पुलिस फुटबाल ग्राउंड के पुलिस कैंटिंग में खाना खाने के बाद ४१ पुलिस सिपाही को खाना खाने के बाद विष बाधा हुई है। इसमें से ३२ को अस्पताल में जांच करने के बाद वापस भेजा गया वही ९ को अस्पताल में दाखिल किया गया है। इस मामले से जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन ने कैंटीन में स्वच्छता रखने और विष बाधा मामले की जांच कराने के संकेत दिए हैं।








