पवनी ओसीएम में मलाईदार कोल पर माल कमाने की योजना

0
262

बल्लारपुर वेकोलि एरिया की पवनी 2 ओसीएम में वैसे तो पर्यावरण संरक्षण मापदंडो से सर्फेस मायनर कोयला उत्पादन है। लेकीन इसके विपरीत अधिकारीयों की सेटींग से क्रश टू मिक्स की भ्रष्टाचार योजना चलाई जा रही है। पवनी ओसीएम में एफएसए लिंकेज के 40 हजार एमटी तो ई निलामी के 45 हजार एमटी और ऊर्जा प्रकल्पों के 5 लाख 52 हजार एमटी के मायनस 100 एमएम के डीओं है। लेकीन अधिकारीयों की भ्रष्टाचारी कार्यप्रणाली से इस डीओं में रीप का कोयला बताकर मिक्स मलाईदार कोयले का उत्पादन होकर 24 घंटे लोडींग करने के साथ डीओं में छटनी और अल्टीपल्टी का खेल चल रहा है। वही खान सुरक्षा महानिदेशालय नियम विपरीत अनाधिकृत व्यक्तीयों के इशारों पर कोल लोडींग का काम चल रहा है। ऐसे में वेकोलि को क्रश कोल के दाम में मिक्स मलाईदार कोयला देने पर प्रती एमटी 2 हजार का सिधा नुकसान होने पर भी वेकोलि अधिकारीयों ने मलाईदार कोयले को माल कमाने का धंदा बनाया है। इस खेल में खदान उप क्षेत्रीय प्रबंधक से लेकर खदान प्रबंधक, नोडल अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी की भ्रष्टाचार हिस्सेदारी साबीत होकर चुप्पी बरकरार है। वैसे भी विजलेंस तो नाममात्र की नियंत्रक होकर मिलीभगत के भ्रष्टाचार से कारवाई की छुट पर लुट मचाने का लायसंस जारी कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here