बरसात के शुरू होते ही सडकों की बदहाली और निर्मीत गड्डो से दुर्घटना की संभावना पर नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी ने आदेश तो जारी किए है, लेकीन खानापुर्ती की सुधारणा हो रही है। इसी गड्डो के कारण चंद्रपुर मुल मार्ग पर दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। जानकारी नुसार 23 जून को रात में दीपक बोडाले नामक युवक मुल जा रहा था। जानाला फाटे के पास बडे गड्डे से बचाव में पिछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दिपक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है। मामले की जानकारी मुल पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल को भेट देकर शव को जांच के लिए मुल उपजिला अस्पताल भेजा है। इस दुर्घटना में युवक के टुकडे होने की जानकारी है। वैसे तो इस मार्ग पर निर्मीत गड्डो की सुधारणा में मुल पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक थानेदार सुमित परतेकी ने दल के साथ गड्डो में गिट्टी भर कर सुधारणा का प्रयास किया है। लेकीन इसके बाद भी बरसात के कारण गड्डे और सडक विकास के दांवे जनता के लिए जानलेवा ही साबीत हो रहे है।









