चंद्रपुर जिले में दुर्घटना में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिले के सिंदेवाही पुलिस स्टेशन अंतर्गत १२ दिसंबर २०२४ को सुबह दुपहिया से अपने पति के साथ जाने वाली महिला को ट्रैक्टर का पल्ला लगाने से गंभीर घायल हुई थी. लीलाधर किसन बुरबांधे रा. मुरझा तह. ब्रम्हपुरी अपनी पत्नी वर्षा बुरबांधे और लड़की के साथ अपनी दुपहिया क्र. एम.एच ३४ सी एच ५८७७ से रत्नापुर में जाने दरम्यान कच्चेपार गांव के पास ट्रैक्टर क्र. एम एच ३४ बी एफ ०९१३ ने दुपहिया को ओवरटेक किया. तभी ट्रैक्टर का पल्ला वर्षा के सर पर लगने से वर्षा दुपहिया से गिर गयी. वर्षा के सर पर अंदरूहनि मार लगने से वर्षा बेहोश होने पर उपचार के लिए सिंदेवाही ग्रामीण अस्पताल लाया गया. अस्पताल में डॉक्टर ने जाँच के बाद वर्षा को मृत घोषित किया. लीलाधर किसन बुरबांधे ने मामले की शिकायत सिंदेवाही पुलिस स्टेशन में देने पर सिंदेवाही पुलिस स्टेशन में बीएनएस कलम २८१,१०६(१), १८४ मोटर वाहन अधिनियम १९८८ अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जाँच सिंदेवाही पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक विजय राठोड के मार्गदर्शन में पोहवा चंद्रभान सोनवणे कर रहे है.









